कोई भी सरकार संविधान नहीं बदल सकती: गडकरी
कोई भी सरकार संविधान नहीं बदल सकती: गडकरी
नासिक (महाराष्ट्र), 17 मई (भाषा) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि कोई भी सरकार डॉ. बी आर आंबेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान को नहीं बदल सकती है और कांग्रेस झूठ फैला रही है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसे बदलने की योजना बना रही है।
वह नासिक लोकसभा सीट से सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार शिवसेना के हेमंत गोडसे के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।
भाजना नेता गडकरी ने कहा, ‘‘डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा बनाये गये संविधान को कोई भी सरकार नहीं बदल सकती। केवल इसमें संशोधन किया जा सकता है। कांग्रेस ने 80 बार संविधान में संशोधन करने का पाप किया है। इसके बावजूद वे दुष्प्रचार कर रहे हैं कि हम संविधान बदल देंगे।’’
गडकरी ने कहा कि ‘‘सब का साथ, सबका विकास’’ नरेन्द्र मोदी सरकार का मंत्र है जिसने किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव किए बिना विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।
भाषा देवेंद्र शफीक
शफीक

Facebook


