ओबीसी कार्यकर्ता पर मराठा समुदाय की महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला दर्ज
ओबीसी कार्यकर्ता पर मराठा समुदाय की महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला दर्ज
जालना, 17 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के जालना जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कार्यकर्ता नवनाथ वाघमारे के खिलाफ मराठा समुदाय की महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
तनाव बढ़ता देख वाघमारे ने अपने बयान पर खेद व्यक्त करते हुए मराठा समुदाय से माफी मांग ली है।
पुलिस के अनुसार, यह शिकायत मराठा समुदाय के लोगों द्वारा दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पुणे में एक ‘यूट्यूब’ साक्षात्कार के दौरान वाघमारे द्वारा की गई टिप्पणी से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं और समुदाय की महिलाओं का अपमान हुआ है।
इस घटना के विरोध में कई लोगों ने कदीम जालना पुलिस थाने के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और वाघमारे के खिलाफ कड़े कानूनी कदम उठाने की मांग की।
जालना के घायल नगर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। भाषा सुमित वैभव
वैभव

Facebook


