मुम्ब्रा में एक ट्रक इमारत की चहारदीवारी से टकराया, एक व्यक्ति की मौत

मुम्ब्रा में एक ट्रक इमारत की चहारदीवारी से टकराया, एक व्यक्ति की मौत

मुम्ब्रा में एक ट्रक इमारत की चहारदीवारी से टकराया, एक व्यक्ति की मौत
Modified Date: June 16, 2024 / 12:36 am IST
Published Date: June 16, 2024 12:36 am IST

ठाणे, 15 जून (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मुम्ब्रा में एक इमारत की चहारदीवारी में टक्कर मारने के बाद ‘सीमेंट मिक्सर’ ट्रक के पलट जाने पर किशोर की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हो गये। एक नगर निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन इकाई प्रमुख यासिन ताडवी ने बताया कि यह घटना सम्राट नगर में रात साढ़े आठ बजे हुई।

उन्होंने कहा , ‘‘ ‘सीमेंट मिक्सर’ ट्रक का चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और उसकी गाड़ी चहारदीवारी से टकरा गयी एवं पलट गयी। सात लोग इस घटना में घायल हुए जिनमें से 14 वर्षीय किशोर नासिर शेख की मौत हो गयी। अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने बताया कि अग्निशमन कर्मियों ने बचाव एवं राहत अभियान चलाया।

भाषा

राजकुमार संतोष

संतोष


लेखक के बारे में