Palghar Earthquake Today: भारत के इस इलाके में आधी रात आया भूकंप, एक घंटे में कई बार कांपी धरती....लोगों में दहशत /image: Social Media
पालघर। Palghar Earthquake Today: भारत के महाराष्ट्र में पालघर और नासिक में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नासिक में 2.8 तीव्रता का भूकंप आया, जबकि पालघर (Palghar Earthquake Today) में 3.2 और 3.4 तीव्रता के दो झटके महसूस किए गए। तीनों भूकंप की गहराई करीब 5 किलोमीटर थी। धरती के हिलते ही लोगों में दहशत फैल गई और सभी जान बचाने के लिए अपने घरो से बाहर निकलकर आ गए।
Palghar Earthquake Today अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जिला सूचना कार्यालय के अनुसार, पहला झटका सोमवार रात 10 बजकर चार मिनट पर महसूस किया गया और उसके बाद रात 11 बजे इतनी ही तीव्रता का दूसरा भूकंप आया।
Palghar Earthquake Today जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि भूकंपीय गतिविधि जव्हार तालुका में पांच किलोमीटर की गहराई पर हुई। अधिकारियों ने बताया कि लगातार भूकंप के झटकों से स्थानीय निवासी दहशत में आ गए लेकिन जिले में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। कदम ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही हैं।
महाराष्ट्र के तटीय इलाके में स्थित पालघर में पिछले कुछ वर्षों में कम तीव्रता वाले झटके महसूस किए जाते रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और सुरक्षा के तय नियमों का पालन करने की अपील की है। पिछले महीने भी पालघर जिले में भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए थे। यह जिला मुंबई से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित है।
ये भी पढ़ें