Palghar Accident News: हाईवे पर मौत का तांडव, बारातियों की गाड़ी और कंटेनर की टक्कर में मची चीख-पुकार, इतने लोगों की दर्दनाक मौत

Ads

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बारातियों से भरा टाटा टैम्पो और एक कंटेनर आमने-सामने टकरा गए।

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 06:48 PM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 06:56 PM IST

palghar news/ image source: x

HIGHLIGHTS
  • पालघर में भीषण सड़क हादसा
  • बारातियों का वाहन कंटेनर से टकराया
  • 12 लोगों की मौत की आशंका

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बारातियों से भरा टाटा टैम्पो और एक कंटेनर आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका अफरा-तफरी से भर गया। इस दर्दनाक हादसे में करीब 12 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

धानीवरी इलाके का मामला

हादसा पालघर के धानीवरी इलाके में हुआ, जहां बारातियों से भरे वाहन में 100 से अधिक लोग सवार बताए जा रहे हैं। टक्कर के बाद स्थानीय लोग और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं मृतकों की आधिकारिक पुष्टि अभी प्रशासन की ओर से नहीं की गई है।

इन्हे भी पढ़ें:-