ठाणे में इमारत के गलियारे का हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं
ठाणे में इमारत के गलियारे का हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं
ठाणे, 20 जुलाई (भाषा) ठाणे जिले के मुंब्रा में शनिवार को एक इमारत के गलियारे का एक हिस्सा गिर गया। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना कौसा स्थित 25 साल पुरानी कादर पैलेस इमारत में दोपहर दो बजे हुई।
उन्होंने कहा, ‘‘तीसरी मंजिल के गलियारे का 5 फुट गुणा 6 फुट का हिस्सा दूसरी मंजिल पर गिर गया। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आरडीएमसी और अग्निशमन कर्मियों ने मलबा साफ कर दिया है।’’
भाषा शफीक माधव
माधव

Facebook


