ठाणे में खतरनाक क्षेणी की इमारत का एक हिस्सा गिरा

ठाणे में खतरनाक क्षेणी की इमारत का एक हिस्सा गिरा

ठाणे में खतरनाक क्षेणी की इमारत का एक हिस्सा गिरा
Modified Date: July 7, 2024 / 03:18 pm IST
Published Date: July 7, 2024 3:18 pm IST

ठाणे, सात जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कावड़ा लेन में रविवार की सुबह तीन मंजिल इमारत का एक हिस्सा ढह गया, हालांकि इस इमारत के खाली होने से हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि ठाणे नगर निगम की ओर से ‘सबसे खतरनाक’ श्रेणी में रखे गए 90 साल पुरानी इस इमारत का कुछ हिस्सा सुबह 10:18 बजे ढह गया।

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन ताडवी ने बताया, ‘‘घटना में कोई घायल नहीं हुआ। दमकल कर्मियों और नगर निगम कर्मियों ने मलबा हटाया और इमारत के कुछ अन्य कमजोर हिस्सों को गिरा दिया। इंजीनियर इमारत के बचे हुए हिस्से का आकलन कर इसके बारे में आगे का फैसला लेंगे।’’

भाषा यासिर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में