अभिनेत्री मानवी गागरू बोली – लोग अब मुझे एक अभिनेत्री के तौर पर गंभीरता से लेते हैं…
अभिनेत्री मानवी गागरू बोली - लोग अब मुझे एक अभिनेत्री के तौर पर गंभीरता से लेते हैं : Actress Maanvi Gagroo said - People now take me seriously as an actress
मुंबई । अभिनेत्री मानवी गागरू ने कहा कि उनकी हिट वेब सीरीज ‘‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’’ ने उन्हें केवल रोमांटिक किरदार में फिट बैठने वाली लड़की की छवि तोड़ने में मदद की। सीरीज ‘‘टीवीएफ पिचर्स’’, ‘‘टीवीएफ ट्रिपलिंग’’ के साथ ही ‘‘उजड़ा चमन’’ और ‘‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’’ जैसी फिल्मों के लिए पहचानी जाने वाली 37 वर्षीय अभिनेत्री का मानना है कि ‘‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’’ ने उनके करियर को सकारात्मक दिशा दी है। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ मिलने तक मुझे रोमांटिक किरदार मिल रहे थे इसलिए अपने आप को आकर्षक तथा फैशनेबल दिखाने के लिए यह सीरीज कुछ ऐसी है जो मैंने पहले कभी नहीं की थी।’’
यह भी पढे़ : मुंबई में ‘घूरने’ को लेकर हुए झगड़े में तीन लोगों ने एक शख्स की हत्या
उन्होंने कहा, ‘‘अचानक लोगों ने मुझे गंभीरता से लेना शुरू कर दिया और इसने मुझे सोशल मीडिया पर भी काफी पहचान दी जो आज के दौर में काफी महत्वपूर्ण है।’’ गागरू ने कहा कि अब उन्हें ‘‘दिलचस्प’’ भूमिकाएं मिल रही है और उन्हें अपनी पसंद का काम चुनकर खुशी हो रही है। अभिनेत्री ने कहा, ‘‘अब मुझे जो भूमिकाएं मिल रही है वे बहुत दिलचस्प हैं…शुक्र है कि आज मैं इस स्थिति में हूं जहां मैं अपनी पसंद का काम चुन सकती हूं। मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानती हूं क्योंकि कई अभिनेत्रियों को ऐसा मौका नहीं मिलता है। मुझे खुद कुछ साल पहले तक यह मौका नहीं मिला था।’’

Facebook


