पिता की हत्या मामले की जांच में पुलिस ‘गंभीर’’ नहीं : पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी
पिता की हत्या मामले की जांच में पुलिस ‘गंभीर’’ नहीं : पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी
मुंबई, नौ सितंबर (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता जीशान सिद्दीकी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस उनके पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले की जांच में गंभीर रवैया नहीं अपना रही है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त राज तिलक रोशन से मुलाकात के बाद ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में पूर्व विधायक ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जाती तो एक साल के भीतर ठोस प्रगति हुई होती।
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को बांद्रा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक कम से कम 25 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने जीशान अख्तर और शुभम लोनकर को हत्या की सुपारी दी थी। अख्तर को कुछ महीने पहले कनाडा में गिरफ़्तार किया गया था।
ज़ीशान सिद्दीकी ने पुलिस की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस प्रक्रिया में देरी कर रही है और निर्णायक कार्रवाई करने में आनाकानी कर रही है।
राकांपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ नियमित बातचीत होती रही है और उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने के लिए समर्थन के उनके निरंतर आश्वासन पर विश्वास व्यक्त किया।
जीशान सिद्दीकी के वकील प्रदीप घरात ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने आरटीआई दाखिल की थी जिसका जवाब 'असंतोषजनक' था, इसके बाद उन्होंने अपील दायर की है। उन्होंने संकेत दिया कि अगर जांच में खामियां जारी रहती हैं तो वे मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा सकते हैं।
भाषा शोभना नरेश
नरेश
लेखक के बारे में
Web Title: पिता की हत्या मामले की जांच में पुलिस ‘गंभीर’’ नहीं : पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी
महाराष्ट्र
और भी पढ़ें ›जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmथाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 8:35 pm