अमित शाह से मुलाकात के बाद प्याज के मुद्दे पर सकारात्मक समाधान की संभावना: शिंदे

Ads

अमित शाह से मुलाकात के बाद प्याज के मुद्दे पर सकारात्मक समाधान की संभावना: शिंदे

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 08:20 PM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 08:20 PM IST

मुंबई, 26 मई (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को विश्वास जताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई बैठक से प्याज उत्पादकों के सामने आने वाली समस्याओं का सकारात्मक समाधान निकलेगा।

किसानों ने प्याज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 3,000 रुपये, बेची गई उपज पर 1,500 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी, निर्यात प्रतिबंध को वापस लेने और भारतीय कृषि सहकारी विपणन संघ (एनएएफईडी) द्वारा प्याज की खरीद में भ्रष्टाचार की विस्तृत और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

शिंदे ने कहा कि प्याज उत्पादकों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में शिंदे ने कहा, ‘‘केंद्र और महाराष्ट्र सरकारें उत्पादकों को राहत पहुंचाने के लिए समन्वय में काम कर रही हैं। प्याज खरीद केंद्र पहले ही शुरू हो चुके हैं और वर्तमान में प्याज 15.80 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि बुधवार को शाह के साथ होने वाली बैठक में उचित निर्णय लिए जाएंगे और किसानों को राहत मिलेगी। शिंदे ने कहा कि प्याज के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा प्रदर्शन मुख्य रूप से प्रचार और मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार कीमतों में भारी उछाल आने पर कोई राहत देने में विफल रही। उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘केंद्र और महाराष्ट्र सरकारें किसानों के साथ मजबूती से खड़ी हैं। प्याज उत्पादकों को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।’’

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश