नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) जे के टायर एंड इंडस्ट्रीज का 31 मार्च, 2026 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 80 प्रतिशत बढ़कर 177.96 करोड़ रुपये हो गया है।
टायर बनाने वाली इस कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च अवधि में 98.66 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।
तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय साल भर पहले के 3,758.60 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,223.44 करोड़ रुपये हो गई। खर्च 3,909.65 करोड़ रुपये रहा। कुल आय 4,232.83 करोड़ रुपये रही, जो दो प्रतिशत अधिक है।
एक अलग नियामकीय सूचना में जे के टायर ने बताया कि उसके निदेशक मंडल ने ट्रक और बस रेडियल (टीबीआर) टायर और पैसेंजर कार रेडियल (पीसीआर) टायर के विस्तार के लिए अलग-अलग चरणों में 4,980 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी है। इस निवेश के लिए कोष कंपनी आंतरिक स्रोतों और कर्ज के जरिये जुटाएगी।
एक और नियामकीय सूचना में, कंपनी ने बताया कि उसके निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दो रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर चार रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय