भिवंडी में रिश्वत मांगने के आरोप में निजी विद्यालय की प्राचार्य और दो अन्य गिरफ्तार
भिवंडी में रिश्वत मांगने के आरोप में निजी विद्यालय की प्राचार्य और दो अन्य गिरफ्तार
ठाणे, 12 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक निजी विद्यालय की प्राचार्य और दो अन्य कर्मचारियों को बच्चों के दाखिले के लिए अभिभावकों से कथित तौर पर रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस निरीक्षक अनुपमा खरे के मुताबिक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की ठाणे इकाई ने जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को एक शिकायतकर्ता से 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
उन्होंने बताया की एसीबी ने प्राचार्या आतिया बैदुजमान खान (56), कम्प्यूटर शिक्षिका रिजवान बानो अमजद खान और क्लर्क असमा मोहसाफी शेख को गिरफ्तार किया है।
अधिकारी के अनुसार, विभाग को शिकायतें मिली थीं कि ये तीनों विद्यालय में दाखिला चाहने वालों से रिश्वत की मांग कर रही थीं।
भाषा वैभव
वैभव

Facebook


