बकरीद पर कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों का विरोध, हाईराइज सोसाइटी में हुआ जमकर हंगामा, लगे जय श्रीराम के नारे…

बकरीद पर कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों का विरोध, हाईराइज सोसाइटी में हुआ जमकर हंगामा, लगे जय श्रीराम के नारे... बकरीद पर कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों का विरोध, हाईराइज सोसाइटी में हुआ जमकर हंगामा, लगे जय श्रीराम के नारे...

बकरीद पर कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों का विरोध, हाईराइज सोसाइटी में हुआ जमकर हंगामा, लगे जय श्रीराम के नारे…
Modified Date: June 28, 2023 / 03:59 pm IST
Published Date: June 28, 2023 3:59 pm IST

मुंबई । कल रात मुंबई से सटे मीरा रोड में एक ऐसी घटना घटी जिसने सभी कि ओर अपना ध्यान आकर्षित कर लिया। यहां मीरा रोड स्थित JP इंफ्रा सोसाइटी में कुर्बानी के लिए दो बकरे लाए जाने पर जमकर हंगामा हुआ। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि विरोध कर रहे लोगों ने हनुमान चालीसा पढ़ा तो कभी जय श्रीराम के जमकर नारे लगाए। मामला जब हाथ से फिसलने लगा तो पुलिस को बुलाई गया। इसी दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हो गई।

यह भी पढ़े :  वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम बदला, अब से इस नाम से जाना जाएगा 

पुलिस ने इस दौरान मामले को हैंडल किया और दोनो पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मिली जानकारी के मुताबिक मोहसिन शेख नाम का एक शख्स बकरीद पर कुर्बानी के लिए दो बकरे लेकर आया था। जब इस बात की जानकारी वहां रह रहे सोसायटी के लोगों हुई। वे सारे लोग सोसाइटी के बाहर जमा हो गए और बकरे बाहर ले जाने के लिए जमकर प्रदर्शन करने लगे।

यह भी पढ़े :  Lady Singham IPS Anukreethy Sharma ने बुजुर्ग महिला के घर पहुंचाई रोशनी, कहा- Swades moment of my life

विरोध कर रहे लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया और जय श्रीराम के नारे लगाए। इस मामले की सूचना पुलिस को मिली तो भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस के आला अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान सोसाइटी के लोगों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।

यह भी पढ़े :  किसानों को बड़ी सौगात, सरकार ने समर्थन मुल्य में की सीधे 315 रुपए की बढ़ोतरी


लेखक के बारे में