Ajit Pawar Plane Crash Case: अजीत पवार मौत मामले में PM मोदी के इस मंत्री से इस्तीफे की मांग.. भतीजे रोहित ने फिर किया यह सनसनीखेज दावा, आप भी पढ़ें

Ads

Ajit Pawar Plane Crash Case CBI Investigation: अजित पवार विमान हादसे में रोहित पवार ने सीबीआई जांच और नागरिक उड्डयन मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई।

  •  
  • Publish Date - February 19, 2026 / 12:29 PM IST,
    Updated On - February 19, 2026 / 12:29 PM IST

Ajit Pawar Plane Crash Case CBI Investigation || Image- The Hindu File

HIGHLIGHTS
  • रोहित पवार ने उठाए सवाल
  • सीबीआई जांच की मांग तेज
  • विमानन मंत्री से इस्तीफा मांग

पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के नेता रोहित पवार ने अजीत पवार विमान दुर्घटना मामले की जांच को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने हितों के टकराव की आशंका जताते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री से पद छोड़ने की मांग की है। (Ajit Pawar Plane Crash Case CBI Investigation) रोहित पवार ने कहा कि वीएसआर एविएशन के मालिक ने हाल ही में जयपुर में अपने बेटे की शादी की, जिसमें टीडीपी के एक प्रमुख नेता शामिल हुए थे। उनका कहना है कि चूंकि विमानन मंत्री उसी पार्टी से हैं, इसलिए निष्पक्ष जांच पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

‘निष्पक्ष जांच सबसे महत्वपूर्ण’ : रोहित पवार

रोहित पवार ने कहा कि इस मामले में पारदर्शी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि जांच केवल एक एजेंसी तक सीमित न रहे, बल्कि कई जांच एजेंसियों के साथ कुछ अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को भी इसमें शामिल किया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि भले ही इस दिशा में कदम उठाने में थोड़ी देरी हुई हो, लेकिन निष्पक्ष जांच सबसे महत्वपूर्ण है।

सीबीआई जैसी एजेंसी से जांच के मांग

वहीं एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल ने भी इस हादसे की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े नेता से जुड़े हादसे में हर पहलू की गहन जांच जरूरी है। फिलहाल एएआईबी तकनीकी जांच कर रही है और ब्लैक बॉक्स को अमेरिका भेजे जाने की बात सामने आई है। (Ajit Pawar Plane Crash Case CBI Investigation) राज्य सरकार ने भी जांच सीआईडी को सौंपी है, लेकिन प्रफुल पटेल का कहना है कि सीबीआई जैसी विश्वसनीय एजेंसी से जांच कराई जाए ताकि सभी तथ्यों को सामने लाया जा सके।

गौरतलब है कि, पिछले महीने के 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट के पास महाराष्ट्र के तत्कालीन उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान क्रैश हो गया था। इस हादसे में पवार समेत उनके सुरक्षागार्ड, डॉन पायलट और एक अटेंडर समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र में लगातार बयानबाजी का दौर जारी है। दूसरी तरफ अजित पवार के मौत के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा को नया डिप्टी सीएम बनाया गया है।

इन्हें भी पढ़ें: –

Q1. रोहित पवार ने क्या मांग की है?

उन्होंने विमान हादसे की सीबीआई जांच और मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

Q2. इस मामले में अभी कौन जांच कर रहा है?

एएआईबी तकनीकी जांच कर रही, राज्य सरकार ने जांच सीआईडी को सौंपी।

Q3. हादसा कब और कहां हुआ था?

28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट के पास विमान दुर्घटना हुई थी।