राजग सरकार के गिरने के अनुमान वाली राहुल की टिप्पणी महज एक दिवास्वप्न है : फडणवीस

Ads

राजग सरकार के गिरने के अनुमान वाली राहुल की टिप्पणी महज एक दिवास्वप्न है : फडणवीस

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 03:41 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 03:41 PM IST

नागपुर, 24 मई (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को राहुल गांधी के इस दावे को खारिज कर दिया कि राजग सरकार जल्द ही गिर जाएगी। फडणवीस ने कांग्रेस नेता के बयान को दिवास्वप्न जैसा बताते हुए इसे महज कोरी कल्पना करार दिया।

भाजपा का आरोप है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की सलाहकार परिषद की बैठक में कथित तौर पर कहा था कि मोदी सरकार एक साल के भीतर गिर जाएगी।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के जल्द गिरने का अनुमान जताने वाले गांधी के बयान के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, “एक लोकप्रिय टीवी सीरियल आता था जिसका नाम था ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’। उनका यह बयान उससे ज्यादा कुछ नहीं है।”

मुख्यमंत्री नागपुर में ‘गोदाम लॉजिस्टिक्स पार्क’ के उद्घाटन के अवसर पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक ‘लॉजिस्टिक्स’ पार्क से इलाके के विनिर्माण क्षेत्र को काफी लाभ होगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ इस पार्क का उद्घाटन किया।

भाषा

संतोष प्रशांत

प्रशांत