रजनीकांत की आगामी तमिल फिल्म का नाम ‘धर्मन’ रखा गया

Ads

रजनीकांत की आगामी तमिल फिल्म का नाम 'धर्मन' रखा गया

  •  
  • Publish Date - June 24, 2026 / 03:21 PM IST,
    Updated On - June 24, 2026 / 03:21 PM IST

मुंबई, 24 जून (भाषा) तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म का नाम “धर्मन” रखा गया है। निर्माताओं ने बुधवार को यह घोषणा की।

यह फिल्म अभिनेता-निर्माता कमल हासन के प्रोडक्शन बैनर के तहत बन रही है।

चेन्नई में आयोजित एक पूजा समारोह के दौरान फिल्म का पहला लुक जारी किया गया।

कमल हासन के बैनर ‘राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल’ के तहत बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन ‘ओह माई कडवुले’ और ‘ड्रैगन’ फेम निर्देशक अश्वथ मारीमुथु करेंगे। इसके साथ ही उन खबरों की पुष्टि हो गई है कि उन्होंने इस फिल्म में निर्देशक सिबी चक्रवर्ती की जगह ली है।

फिल्म के पोस्टर में रजनीकांत एक सर्जन की पोशाक में नजर आ रहे हैं, जिनके हाथ में खून से सना हुआ सर्जरी में इस्तेमाल होने वाला ब्लेड है। पोस्टर पर फिल्म की टैगलाइन ‘द डेडली डॉक्टर’ लिखी हुई है।

फिल्म में सिमरन, राशि खन्ना और योगी बाबू भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जबकि इसके सिनेमेटोग्राफर निकेथ बोम्मी और एडिटर प्रदीप ई राघव रहे हैं।

पहले इस फिल्म का नाम ‘थलाइवर 173’ लिया जा रहा था।

यह रजनीकांत और कमल हासन के बीच एक और साझेदारी दर्शाती है। दोनों दिग्गज कलाकार निर्देशक नेल्सन के निर्देशन में बनने वाली एक आगामी फिल्म में भी साथ नजर आएंगे।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव