जालना में भाजपा नेता के हस्तक्षेप के बाद ब्राह्मण समुदाय के कार्यकर्ता ने भूख हड़ताल समाप्त की

Ads

जालना में भाजपा नेता के हस्तक्षेप के बाद ब्राह्मण समुदाय के कार्यकर्ता ने भूख हड़ताल समाप्त की

  •  
  • Publish Date - September 4, 2026 / 08:05 PM IST,
    Updated On - September 4, 2026 / 08:05 PM IST

जालना, चार सितंबर (भाषा) ब्राह्मण समुदाय के कार्यकर्ता दीपक रणवारे ने राज्य भाजपा प्रवक्ता राम कुलकर्णी के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार को जालना में अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। उनके एक सहयोगी ने यह जानकारी दी।

उनके सहयोगी संजय देशपांडे ने बताया कि रणवारे पिछले छह दिनों से जालना के गांधी चमन में ब्राह्मण समुदाय से जुड़ी विभिन्न मांगों के समाधान की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर थे।

कुलकर्णी को जब रणवारे के स्वास्थ्य में गिरावट की जानकारी मिली, तो वह प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और उनसे बातचीत की। इस दौरान उप संभागीय अधिकारी (एसडीओ) रामदास दौंड, उपसंभागीय पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनंत कुलकर्णी, जालना नगर निगम के उप महापौर राजेश राउत और जालना के तहसीलदार धैर्यशील गवली भी मौजूद थे।

कुलकर्णी ने बताया कि उन्होंने ब्राह्मण समुदाय की मांगों से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और जालना जिले की प्रभारी मंत्री पंकजा मुंडे को अवगत करा दिया है।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप