रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ अनदेखा अनुभव प्रदान करेगी: सोनी राजदान

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' अनदेखा अनुभव प्रदान करेगी: सोनी राजदान

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ अनदेखा अनुभव प्रदान करेगी: सोनी राजदान
Modified Date: September 19, 2026 / 04:24 pm IST
Published Date: September 19, 2026 4:24 pm IST

मुंबई, 19 सितंबर (भाषा) वरिष्ठ अभिनेत्री सोनी राजदान का कहना है कि उनके दामाद रणबीर कपूर के साथ साईं पल्लवी और यश के अभिनय से सजी नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ दर्शकों के लिए एक ऐसा सिनेमाई अनुभव होगी, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा।

नमित मल्होत्रा की ‘डीएनईजी’ और ‘प्राइम फोकस स्टूडियोज’ द्वारा निर्मित इस फिल्म को वैश्विक स्तर पर बनाया जा रहा है। इसमें संगीत देने के लिए ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता हांस जिमर और ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार जेम्स न्यूटन हॉवर्ड को साथ लाया गया है।

इस फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट के पति रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं, जबकि साईं पल्लवी देवी सीता और रावण के किरदार में यश नजर आएंगे। आलिया, सोनी राजदान की बेटी हैं।

राजदान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘मुझे लगता है कि यह एक शानदार यात्रा होने जा रही है। एक ऐसा अनुभव और कुछ ऐसा जिसे हमने पहले कभी नहीं देखा है। मुझे इसके ट्रेलर से यही समझ में आया है। ऐसा लगता है कि यह फिल्म हमें एक बिल्कुल नए और अनछुए अहसास से रूबरू कराएगी। मेरे लिए इसका सबसे रोमांचक पहलू यही है।’

अभिनेत्री सोनी राजदान (69) की फिल्म ‘ओम का हरि’ 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

उनके सह-कलाकार और फिल्म के निर्माता अंशुमन झा ने भी कहा कि ‘रामायण’ का ट्रेलर बहुत शानदार था।

भाषा सुमित संतोष

संतोष


लेखक के बारे में