शिवाजी महाराज की जयंती पर रितेश देशमुख ने ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का पोस्टर जारी किया

शिवाजी महाराज की जयंती पर रितेश देशमुख ने 'राजा शिवाजी' फिल्म का पोस्टर जारी किया

शिवाजी महाराज की जयंती पर रितेश देशमुख ने ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का पोस्टर जारी किया
Modified Date: February 19, 2026 / 10:12 pm IST
Published Date: February 19, 2026 10:12 pm IST

मुंबई, 19 फरवरी (भाषा) छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती के अवसर पर जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने बृहस्पतिवार को अपनी आगामी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला पोस्टर जारी किया।

फिल्म का निर्देशन कर रहे रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा किया। देशमुख ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभाई है।

इस पोस्टर में देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में दिखायी दे रहे हैं, जिनके हाथ में तलवार है और उनके चेहरे पर दृढ़ संकल्प का भाव हैं।

‘राजा शिवाजी’ मराठी और हिंदी में बन रही द्विभाषी फिल्म है।

यह फिल्म एक मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में