नागपुर, 25 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भगवत ने शनिवार को कहा कि आरएसएस के स्वयंसेवकों का काम किसी व्यक्ति को बेहतर मनुष्य के रूप में बदलना है।
वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा आरएसएस और एबीवीपी के पूर्व नेता यशवंतराव केलकर की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
भागवत ने कहा कि एबीवीपी और आरएसएस से संबद्ध सभी संगठन देशभक्ति से प्रेरित विचारधारा के आधार पर कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी एक विचारधारा के तहत काम करते हैं… यह भारत का उत्थान है। देशभक्ति हमारी प्रेरणा है।’’
उन्होंने कहा कि आरएसएस स्वयंसेवकों का काम एक व्यक्ति को बेहतर मनुष्य बनाना है।
भागवत ने कहा कि यशवंतराव केलकर उनके और सभी स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
भाषा शफीक माधव
माधव