कृषि संकट देखने के लिये मराठवाड़ा का दौरा करें भागवत : संजय राउत

कृषि संकट देखने के लिये मराठवाड़ा का दौरा करें भागवत : संजय राउत

कृषि संकट देखने के लिये मराठवाड़ा का दौरा करें भागवत : संजय राउत
Modified Date: September 11, 2026 / 04:39 pm IST
Published Date: September 11, 2026 4:39 pm IST

नांदेड़, 11 सितंबर (भाषा) शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत को मध्य महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र का दौरा करना चाहिए और देखना चाहिए कि ‘‘कृषि संकट’’ से निपटने में सरकार किस तरह ‘‘नाकाम’’ रही है।

राउत ने नांदेड़ में बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा कि आरएसएस ने बहुत से सामाजिक कार्य किए हैं और इसके प्रमुख अक्सर धर्म से लेकर अंतरराष्ट्रीय मामलों तक के मुद्दों पर बोलते हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें महाराष्ट्र के किसानों की स्थिति पर भी ध्यान देना चाहिए।

शुक्रवार को 76 वर्ष के हुए आरएसएस प्रमुख को जन्मदिन की बधाई देते हुए राउत ने कहा, ‘‘मोहन भागवत को मराठवाड़ा आना चाहिए और कृषि संकट को देखना चाहिए।’’

राउत ने सड़कों के निर्माण में हो रही देरी का दावा करते हुए राज्य सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस स्थिति के लिए ‘‘ठेकेदार राज’’ जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा, ‘‘आखिर ये ठेकेदार कौन हैं? क्या वे सत्तारूढ़ दलों के नेताओं के रिश्तेदार हैं या मंत्रियों के संबंधी हैं? उन्हें (सरकार को) पहले इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए।’’

राउत ने कहा कि भागवत को महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार का समर्थन करने के लिए ‘‘प्रायश्चित’’ करना चाहिए।

शिवसेना (उबाठा) नेता ने कहा, ‘‘उन्हें महाराष्ट्र और देश की जनता पर थोपी गई इस सरकार को हटाने का प्रयास करना चाहिए…।’’

भाषा खारी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में