मुंबई में विक्रेता की चाकू मारकर हत्या, मामला दर्ज

मुंबई में विक्रेता की चाकू मारकर हत्या, मामला दर्ज

मुंबई में विक्रेता की चाकू मारकर हत्या, मामला दर्ज
Modified Date: March 11, 2026 / 11:40 am IST
Published Date: March 11, 2026 11:40 am IST

मुंबई, 11 मार्च (भाषा) मुंबई में एक अज्ञात व्यक्ति ने 28 वर्षीय विक्रेता की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार शाम मानखुर्द के मंडला इलाके में एक होटल के पास हुई और इसकी सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान फालूदा बेचने वाले वाहिद शेख (28) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हमले के बाद उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

भाषा शोभना सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में