नागपुर, 22 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दत्ता मेघे का रविवार शाम 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके करीबी सहयोगी और नागपुर के पूर्व उप महापौर रघुनाथ मालिकर ने यह जानकारी दी।
मेघे, हिंगणा के विधायक संदीप मेघे और पूर्व एमएलसी सागर मेघे के पिता हैं।
दत्ता मेघे नागपुर, रामटेक और वर्धा से चार बार कांग्रेस के लोकसभा सदस्य रहे और 2002 से 2008 तक राज्यसभा सदस्य भी रहे। वे शरद पवार के नेतृत्व वाली (अविभाजित) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सदस्य थे, जिसका गठन 1999 में हुआ था।
वह 2014 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे, दो बेटियां और पोते-पोतियां हैं।
भाषा
राखी दिलीप
दिलीप