शरद पवार को पुणे स्थित अस्पताल से छुट्टी दी गई; कुछ दिनों के आराम की सलाह

शरद पवार को पुणे स्थित अस्पताल से छुट्टी दी गई; कुछ दिनों के आराम की सलाह

शरद पवार को पुणे स्थित अस्पताल से छुट्टी दी गई; कुछ दिनों के आराम की सलाह
Modified Date: February 25, 2026 / 11:17 am IST
Published Date: February 25, 2026 11:17 am IST

पुणे, 25 फरवरी (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) प्रमुख शरद पवार की सेहत में सुधार है और बुधवार सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों ने यह जानकारी दी।

राज्यसभा सदस्य पवार (85) को शरीर में पानी की कमी होने से संबंधी समस्याओं के कारण रविवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था।

निजी अस्पताल के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी, मुख्य हृदयरोग विशेषज्ञ, डॉ. परवेज़ ग्रांट ने कहा, ‘‘उनकी हालत बेहतर है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वह मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्हें अगले कुछ दिन तक आराम करने की सलाह दी गई है, जिसके बाद वह अपनी सामान्य दिनचर्या में लौट सकेंगे।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री को इससे पहले भी सीने में संक्रमण के बाद नौ फरवरी को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें 14 फरवरी को छुट्टी दे दी गई थी।

भाषा यासिर वैभव

वैभव


लेखक के बारे में