माघ पूर्णिमा समारोह के लिये मलंगगढ़ पहुंचे शिंदे बोले, विवाद पर अदालत के फैसले का इंतजार

Ads

माघ पूर्णिमा समारोह के लिये मलंगगढ़ पहुंचे शिंदे बोले, विवाद पर अदालत के फैसले का इंतजार

  •  
  • Publish Date - February 2, 2026 / 05:59 PM IST,
    Updated On - February 2, 2026 / 05:59 PM IST

ठाणे, दो फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्री मलंगगढ़ किले का दौरा किया और उम्मीद जताई कि इस स्थल से संबंधित लंबे समय से चले आ रहे कानूनी विवाद का जल्द ही समाधान हो जाएगा।

अदालत मलंगगढ़ में निर्माण और संपत्ति के अधिकारों से संबंधित एक मामले की सुनवाई कर रही है, जिसे मुस्लिम समुदाय द्वारा हाजी मलंग के नाम से भी जाना जाता है।

श्री मछिंद्रनाथ बाबा की समाधि पर पूजा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में शिंदे ने कहा, “मलंगगढ़ क्षेत्र में संपत्तियों से संबंधित एक मामला अदालत में विचाराधीन है, और फैसला जल्द ही आने की संभावना है। हमें मलंगगढ़ में निर्माण के संबंध में अदालत से अपेक्षित फैसला मिलेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि यहां की वार्षिक ‘मंगल यात्रा’ राज्य की सांस्कृतिक पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनी हुई है।

शिंदे ने कहा, “यह यात्रा कई वर्षों से चली आ रही है और उसी उत्साह के साथ जारी रहेगी। इस वर्ष के उत्सव में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिला जिसमें रोपवे सेवा की शुरुआत शामिल है। इसने तीर्थयात्रा के अनुभव को पूरी तरह से बदल दिया है, खासकर बुजुर्गों और महिलाओं के लिए।”

राज्य भर से हजारों श्रद्धालु माघ पूर्णिमा के उत्सव के लिए यहां पहुंचे हैं।

भाषा प्रशांत नरेश

नरेश