Varanasi Ajgaib Shahid Masjid Demolished
वाराणसी : Varanasi Ajgaib Shahid Masjid Demolished : उत्तर प्रदेश के वाराणसी के किला कोहना क्षेत्र में स्थित करीब 200 साल पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद को प्रशासन द्वारा ढहा दिया गया है। रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और आधुनिकीकरण के तहत इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है, क्योंकि इस मस्जिद की जगह अब एक नया मॉडल स्टेशन बनाया जाना है। इस एक्शन के दौरान मौके पर पुलिस और पीएसी (PAC) के करीब 1 हजार जवानों को तैनात किया गया था।
प्रशासन ने इस पूरे ऑपरेशन को बेहद गोपनीय तरीके से आधी रात को अंजाम दिया। देर रात मात्र 22 मिनट के भीतर 5 बुलडोजरों ने मिलकर इस पूरी मस्जिद को जमींदोज कर दिया और मौके से तुरंत सारा मलबा भी हटवा दिया गया। प्रशासन का साफ कहना है कि यह जमीन रेलवे की पुरानी संपत्ति है, जिस पर कब्जा करके मस्जिद और कब्रिस्तान का निर्माण कर लिया गया था।
यह मामला कोर्ट भी पहुंचा था, लेकिन अदालत में केस हारने के बाद रेलवे ने जमीन खाली करने का नोटिस जारी किया था, जिसकी मियाद पूरी होने के बाद यह कदम उठाया गया। अदालती आदेश और नोटिस के बाद की गई इस त्वरित कार्रवाई के चलते इलाके में पूरी तरह शांति बनी हुई है और कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है। अतिक्रमण हटाए जाने के बाद अब रेलवे की जमीन पूरी तरह से साफ हो चुकी है। इस जगह पर अब रेलवे द्वारा एक नया मॉडल स्टेशन बनाया जाएगा।
#यूपी के #वाराणसी में आधी रात करीब 12 बजे 200 साल पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद को ढहा दिया गया हैं. यहां पर नया मॉडल स्टेशन बनाना प्रस्तावित हैं. इससे पहले मौके पर ACP अन्य अफसर के साथ मौके पर मुआयना करने पहुंचे थे।मस्जिद के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई। @Uppolice @varanasipolice https://t.co/1s09kuRbaf pic.twitter.com/jLHNbJdeK4
— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) June 2, 2026