मुजफ्फरनगर के जंगल में मिला युवक का अधजला शव, हत्या की आशंका

Ads

मुजफ्फरनगर के जंगल में मिला युवक का अधजला शव, हत्या की आशंका

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 09:01 AM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 09:01 AM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), तीन जून (भाषा) मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में एक जंगल में एक व्यक्ति का अधजला शव मिला, जिसके हाथ बंधे हुए थे।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को चंदेड़ी गांव के पास जंगल में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि उसके हाथ पैर बंधे होने के कारण उसकी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि इस बात की भी आशंका है कि व्यक्ति की हत्या किसी और स्थान पर की गई थी और उसे यहां लाकर फेंक दिया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

सिंह ने कहा, ‘‘शव अधजली हुई हालत में मिला। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं सलीम गोला

गोला