शिवसेना विधायक का हार्टअटैक से निधन, दोस्त से मिलने दुबई गए थे रमेश लटके

Shivsena MLA Rmaesh Latke. अंधेरी पूर्व विधानसभा से शिवसेना के 52 साल के विधायक रमेश लटके का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को वह दुबई अपने दोस्त से मिलने गए थे, बीती रात को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।

शिवसेना विधायक का हार्टअटैक से निधन, दोस्त से मिलने दुबई गए थे रमेश लटके

ramesh latke

Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: May 12, 2022 6:28 pm IST

Shiv Sena MLA Ramesh Lakte dies: मुंबई। अंधेरी पूर्व विधानसभा से शिवसेना के 52 वर्षीय विधायक रमेश लटके का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को वह दुबई अपने दोस्त से मिलने गए थे, बीती रात को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि जब उन्हें हार्ट अटैक आया तब उनका परिवार खरीदारी के लिए बाहर गया हुआ था, विधायक रमेश लटके के पार्थिव शरीर को दुबई से मुंबई लाने की कोशिश की जा रही है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

read more: चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त बने राजीव कुमार, अबतक निभा चुके हैं ये जिम्मेदारियां

रमेश लटके साल 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेश शेट्टी को हराकर पहली बार अंधेरी ईस्ट से विधायक बने थे, इसके बाद साल 2019 में रमेश लटके दूसरी बार निर्दलीय उम्मीदवार एम पटेल को हराकर विधायक का चुनाव जीते थे। रमेश लटके कई बार बीएमसी में पार्षद भी रह चुके हैं।

read more: हर सरकार में थी IAS पूजा सिंघल की सेटिंग, मिलता था मनचाहा पद

Shiv Sena MLA Ramesh Lakte dies: वहीं उनके निधन की खबर सामने आने के बाद शिवसेना में शोक की लहर है, बता दें कि विधायक रमेश लटके कुछ दिनों से अपनी फैमिली के साथ दुबई में थे, रमेश लटके शिवसेना के तेज-तर्रार नेताओं में गिने जाते थे, रमेश लटके के आकस्मिक निधन से पार्टी को बड़ा झटका लगा है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com