जिला परिषद चुनाव से पहले महाराष्ट्र के 22 जिलों का दौरा करेंगे शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे

Ads

जिला परिषद चुनाव से पहले महाराष्ट्र के 22 जिलों का दौरा करेंगे शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 09:09 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 09:09 PM IST

मुंबई, 10 मई (भाषा) शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों से पहले महाराष्ट्र में पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए 16 मई से दो महीने का राज्यव्यापी दौरा करेंगे।

शिंदे बूथ स्तर की रणनीति की समीक्षा और स्थानीय चुनौतियों को समझते हुए पदाधिकारियों व निर्वाचित प्रतिनिधियों से बातचीत करने के लिए शिंदे 22 जिलों और 100 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

एक बयान में कहा गया है, “इस दौरे के दौरान आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना, संगठनात्मक रणनीति और शिवसेना की विभिन्न इकाइयों व विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा पर चर्चा की जाएगी।”

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप