विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी होगा : पवार ने ‘ हिंदुओं से खरीदारी करने’ की टिप्पणी पर कहा
विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी होगा : पवार ने ‘ हिंदुओं से खरीदारी करने’ की टिप्पणी पर कहा
पुणे, 11 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को कहा कि राकांपा, पार्टी विधायक संग्राम जगताप को दिवाली की खरीदारी पर उनकी कथित टिप्पणी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करेगी।
राकांपा प्रमुख अजित पवार उन मीडिया रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिनमें जगताप पर लोगों से दिवाली पर केवल हिंदू दुकानदारों और व्यापारियों से खरीदारी करने की अपील करने का आरोप लगाया गया था।
पवार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह बयान (जगताप का) पूरी तरह से गलत है। जब पार्टी की नीतियां और उद्देश्य पहले ही तय हो चुके हैं, तो किसी भी विधायक को ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। यह पार्टी को स्वीकार्य नहीं है। हम उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजेंगे।’’
जगताप अहमदनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
अजित पवार ने कहा, ‘‘जब तक अरुणकाका जगताप (संग्राम जगताप के पिता) जीवित थे, अहिल्यानगर (पूर्व में अहमदनगर) में सब कुछ ठीक था। कुछ लोगों को यह याद रखना चाहिए कि अपने पिता के संरक्षण के अभाव में उन्हें जिम्मेदारी से व्यवहार और बातचीत करनी चाहिए।’’
संग्राम जगताप से प्रतिक्रिया के लिए संपर्क नहीं हो सका।
भाषा शफीक माधव
माधव

Facebook


