ठाणे में 50 निवेशकों से 10 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
ठाणे में 50 निवेशकों से 10 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
ठाणे, आठ अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में निवेश करने पर अधिक मुनाफा मिलने का लालच देकर लगभग 50 लोगों से 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में छह व्यक्तियों और उनकी कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने अक्टूबर 2016 से मार्च 2024 के बीच इन लोगों को निवेश करने पर 14 से 18 प्रतिशत का लाभ मिलने का आश्वासन देकर ठगा।
डोंबिवली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों ने जब पैसा निवेश किया तो आरोपियों ने शुरू में तो उन्हें मुनाफे की राशि दी, लेकिन बाद में उन्हें कोई राशि नहीं दी।
पुलिस ने बताया कि पड़ोसी रायगढ़ जिले के मानगांव के एक किसान से कथित तौर पर 51.8 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। इसी तरह से करीब 50 निवेशकों से 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी की गई।
किसान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
भाषा प्रीति शोभना
शोभना

Facebook


