अजित पवार की पार्टी के कुछ लोग उन्हें राकांपा के गुटों को एकजुट करने से रोक रहे थे : राउत

अजित पवार की पार्टी के कुछ लोग उन्हें राकांपा के गुटों को एकजुट करने से रोक रहे थे : राउत

अजित पवार की पार्टी के कुछ लोग उन्हें राकांपा के गुटों को एकजुट करने से रोक रहे थे : राउत
Modified Date: February 1, 2026 / 08:52 pm IST
Published Date: February 1, 2026 8:52 pm IST

मुंबई, एक फरवरी (भाषा) शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पार्टी के कुछ लोग उन्हें राकांपा के दोनों गुटों को एकजुट करने से रोक रहे थे, क्योंकि इससे ऐसे लोगों की ‘‘राजनीतिक प्रासंगिकता खत्म हो जाएगी।’’

नयी दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा कि अजित पवार ने अपनी राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) और अपने चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) को एकजुट करने में अग्रणी भूमिका निभाई और इस उद्देश्य से कई बैठकें आयोजित की गई थीं।

अजित पवार की बुधवार को पुणे के पास बारामती में विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

राउत ने कहा कि अजित पवार को अंतिम क्षण तक शरद पवार पर पूरा भरोसा था।

उन्होंने दावा किया कि राकांपा के दोनों गुटों के विलय की स्थिति में शरद पवार द्वारा भाजपा के साथ गठबंधन करने की संभावना नहीं है।

राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा कि राकांपा ‘पाटिल’ (मराठी) लोगों की पार्टी है, और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इसका नेतृत्व ‘पटेल’ के हाथों में न जाए।

भाषा शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में