साउथ सुपरस्टार को मिलेगा ‘आईफा’ की ओर से सबसे बड़ा अवॉर्ड, नाम सुनकर खुशी से झूम उठेंगे…

साउथ सुपरस्टार को मिलेगा 'आईफा' की ओर से सबसे बड़ा अवॉर्ड, नाम सुनकर खुशी से झूम उठेंगे : Kamal Haasan to be honoured at IIFA

साउथ सुपरस्टार को मिलेगा ‘आईफा’ की ओर से सबसे बड़ा अवॉर्ड, नाम सुनकर खुशी से झूम उठेंगे…
Modified Date: May 21, 2023 / 09:06 pm IST
Published Date: May 21, 2023 6:09 pm IST

मुंबई। Kamal Haasan to be honoured at IIFA जाने-माने अभिनेता कमल हासन को आगामी ‘आईआईएफए वीकेंड एंड अवार्ड्स’ में ‘आउट स्टैंडिग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार समारोह में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी एवं अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा को भी सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह अबू धाबी के यास द्वीप पर 26 और 27 मई को आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें : MP : ‘केजरीवाल मॉडल’ के साथ विस चुनाव में उतरेगी ‘आप’…! पार्टी दिखा पाएगी अपना दमखम? दिल्ली-पंजाब की तरह होंगे फ्री योजनाओं के वादे 

Kamal Haasan to be honoured at IIFA हासन ने एक बयान में कहा, “ मैं कई आईफा (समारोह) का हिस्सा रहा हूं और मैं इसके लिए सम्मानित और आभारी महसूस करता हूं। वे विश्व स्तर पर भारतीय सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। इस बार मुझे अबू धाबी के यास द्वीप पर आयोजित होने वाले आईफा 2023 में सम्मानित किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित होने को लेकर उत्साहित हूं।”

यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा ने टी20 में पूरे किए 11000 रन, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने हिटमैन 

Kamal Haasan to be honoured at IIFA मल्होत्रा आईफा से जुड़े कार्यक्रम ‘सोभा रियल्टी आईफा रॉक्स’ के तौर पर होने वाले फैशन शो में ‘पुरानी दुनिया के आकर्षण का नई दुनिया से मिलन है’ थीम पर अपना संग्रह पेश करेंगे। देशमुख और डीसूजा दंपति को ‘आउट स्टैंडिग अचीवमेंट इन रीज़नल सिनेमा’ से सम्मानित किया जाएगा।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 


लेखक के बारे में