महाराष्ट्र के लातूर जिले में मोटरसाइकिल दुर्घटना में राकांपा कार्यकर्ता की मौत

महाराष्ट्र के लातूर जिले में मोटरसाइकिल दुर्घटना में राकांपा कार्यकर्ता की मौत

महाराष्ट्र के लातूर जिले में मोटरसाइकिल दुर्घटना में राकांपा कार्यकर्ता की मौत
Modified Date: September 11, 2026 / 11:34 pm IST
Published Date: September 11, 2026 11:34 pm IST

लातूर, 11 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर जिले में शुक्रवार शाम मोटरसाइकिल के फिसलने से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक स्थानीय कार्यकर्ता की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि राकांपा की शिरूर अनंतपाल तहसील इकाई के अध्यक्ष विट्ठलराव श्रीमंतराव पाटिल (56) अरीमोड से शेंद उत्तर गांव लौट रहे थे, तभी एक निर्माणाधीन पुल के निकट उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई।

इसने बताया कि पाटिल के सिर में गंभीर चोट आई थी और उन्हें शिरूर अनंतपाल के ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

भाषा सुमित देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में