ढाबे पर सिगरेट एवं शराब पीते हुए उत्तर पुस्तिकायें जांचते नजर आये शिक्षक बर्खास्त
ढाबे पर सिगरेट एवं शराब पीते हुए उत्तर पुस्तिकायें जांचते नजर आये शिक्षक बर्खास्त
लातूर (महाराष्ट्र), 16 अप्रैल (भाषा) लातूर में एक निजी विद्यालय के अध्यापकों द्वारा एक ढाबे पर धुम्रपान एवं मद्यपान करते हुए परीक्षा पुस्तिकायें जांचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रस्तारित होने के बाद उन्हें (इन शिक्षकों को) बर्खास्त कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किये जा रहे इस वीडियो से शिक्षकों के पेशेवर अंदाज और समग्र आचरण को लेकर चिंता पैदा हो गयी है। लोगों में इसे लेकर आक्रोश है।
सरकारी शिक्षा अधिकारी तृप्ति अंधारे ने संवाददाताओं को बताया कि मोबाइल फोन से शूट किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के तत्काल बाद स्कूल प्रबंधन ने शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया।
उन्होंने कहा,‘‘हमने स्कूल से विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है।’’
एक अन्य शिक्षा अधिकारी संजय क्षीरसागर ने कहा कि उन्हें मामले की प्रारंभिक जानकारी मिली है।
उन्होंने कहा, ‘‘अगर कदाचार की पुष्टि हो जाती है तो औपचारिक जांच शुरू की जाएगी।’’
भाषा राजकुमार नरेश
नरेश

Facebook


