ईद-उल-अजहा की नमाज के दौरान दुर्गाडी किले में तनाव, शिवसैनिकों को हिरासत में लिया गया
ईद-उल-अजहा की नमाज के दौरान दुर्गाडी किले में तनाव, शिवसैनिकों को हिरासत में लिया गया
ठाणे, सात जून (भाषा) महाराष्ट्र के कल्याण के दुर्गाडी किला क्षेत्र में शनिवार को उस समय तनाव उत्पन्न हो गया जब शिवसेना के दोनों गुटों (उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी की चोटी पर स्थित देवी दुर्गा मंदिर तक पहुंचने का प्रयास किया, जबकि उस समय पहाड़ी की तलहटी में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जा रही थी।
पुलिस ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (उबाठा) और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के कार्यकर्ता सुबह अलग-अलग किले की तलहटी में पहुंचे और मंदिर तक जाने देने की मांग करते हुए घंटियां बजाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों समूह शिवाजी चौक पर एकत्र हुए और ''दुर्गाडी किले की मुक्ति'' की मांग करते हुए नारे लगाने लगे।
प्रदर्शनों की आशंका को देखते हुए पुलिस ने लाल चौकी और दुर्गाडी किले पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया तथा सड़कों पर अवरोधक भी लगाए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों गुटों के शिवसैनिकों ने अवरोधक पर चढ़कर किले की ओर बढ़ने की कोशिश की।
उन्होंने बताया,'पुलिस की घेराबंदी तोड़ने की कई कोशिश की गई। शिवसैनिकों ने अवरोधक हटाने की कोशिश की, लेकिन हमारे कर्मियों ने दृढ़ता से इसका विरोध किया और व्यवस्था बनाए रखी।'
जब आंदोलनकारियों को किले में जाने से मना कर दिया गया तो उन्होंने लाल चौकी पर आरती की।
अधिकारी ने कहा, 'जब स्थिति बिगड़ गई और सार्वजनिक व्यवस्था खतरे में पड़ गई, तो हमने धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के लिए दोनों गुटों के कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।'
उन्होंने कहा कि किले को सील कर दिया गया है और शनिवार सुबह से वाहनों को आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग मुहैया कराये गये हैं।
किले में नमाज अदा करने को लेकर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विवाद वर्षों से चला आ रहा है।
किले के भीतर स्थित मस्जिद और ईदगाह को लेकर कानूनी लड़ाई भी 1976 से जारी है। मजलिस-ए-मुशावरिन मस्जिद ट्रस्ट ने इस मामले में मुकदमा दायर किया था। इस किले में एक हिंदू मंदिर भी स्थित है।
भाषा
योगेश पवनेश
पवनेश
लेखक के बारे में
Web Title: ईद-उल-अजहा की नमाज के दौरान दुर्गाडी किले में तनाव, शिवसैनिकों को हिरासत में लिया गया
THANE
और भी पढ़ें ›शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की
02 Oct 2026 | 1:07 amजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pm