ठाणे: दसवीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या, पुलिस ने जांच शुरु की

Ads

ठाणे: दसवीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या, पुलिस ने जांच शुरु की

  •  
  • Publish Date - February 3, 2025 / 12:55 PM IST,
    Updated On - February 3, 2025 / 12:55 PM IST

ठाणे, तीन फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित एक आश्रम स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र ने संस्थान के निकट पेड़ से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को कुछ राहगीरों ने मुरबाड इलाके में छात्र के शव को पेड़ से लटका देखा और पुलिस को सूचित किया। उसने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि छात्र ने यह कदम क्यों उठाया।

पुलिस ने छात्र की उम्र नहीं बताई है। यह छात्र पड़ोसी जिला पालघर के जवाहर तालुका के खैरेपारा का रहने वाला था और यहां एक सहायता प्राप्त आदिवासी आश्रम स्कूल (आवासीय विद्यालय) का छात्र था।

टोकावडे पुलिस थाने के निरीक्षक दिनकर चकोर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं सिम्मी

सिम्मी