ठाणे : कचरे के ढेर में मृत मिली नवजात बच्ची, मामला दर्ज

Ads

ठाणे : कचरे के ढेर में मृत मिली नवजात बच्ची, मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - April 16, 2026 / 03:03 PM IST,
    Updated On - April 16, 2026 / 03:03 PM IST

ठाणे, 16 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में कचरे के ढेर में एक नवजात बच्ची मृत पाई गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 14 अप्रैल की सुबह एक व्यक्ति ने बच्ची का शव देखा और तुरंत अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम व अन्य चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।’’

उन्होंने बताया कि मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस फिलहाल आरोपियों की पहचान करने के लिए नजदीकी अस्पतालों में हाल ही में हुए जन्मों के रिकॉर्ड खंगाल रही है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

भाषा सुमित शफीक

शफीक