ठाणे, 12 फरवरी (भाषा) सरकार द्वारा संचालित क्षेत्रीय मनोरोग अस्पताल, ठाणे ने पिछले एक वर्ष में मानसिक रूप से बीमार 2,384 रोगियों का इलाज किया और उनके पुनर्वास में सहायता प्रदान की। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जनवरी 2025 से इस साल जनवरी के बीच 2,257 मरीजों को उनके परिजनों से मिलाया गया और उन्हें वापस लेने के अनिच्छुक या आशंकित परिजनों के साथ निरंतर परामर्श सत्र आयोजित किए गए।
अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि मानसिक बीमारी से जुड़े सामाजिक कलंक और गलत धारणाएं अक्सर पुनर्वास को एक बड़ी चुनौती बना देती हैं।
एक अधिकारी ने कहा, ‘अस्पताल की तुलना में घर का माहौल मरीज के लिए अधिक सुरक्षित और स्वीकार्य होता है। फिर भी कई परिवार भय और सामाजिक दबाव के कारण उन्हें स्वीकार करने में हिचकिचाते हैं।’
भाषा
शुभम अविनाश
अविनाश