BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

आज दर्शकों को जोड़ने का एकमात्र तरीका प्रामाणिक कहानी कहना है : प्रसून जोशी

आज दर्शकों को जोड़ने का एकमात्र तरीका प्रामाणिक कहानी कहना है : प्रसून जोशी

आज दर्शकों को जोड़ने का एकमात्र तरीका प्रामाणिक कहानी कहना है : प्रसून जोशी
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 3:28 pmModified: 30 Sept 2026 | 3:28 pm

मुंबई, 30 सितंबर (भाषा) गीतकार और पटकथा लेखक प्रसून जोशी ने कहा कि दर्शकों को जोड़े रखने का एकमात्र तरीका प्रामाणिक कहानी कहना है।

जोशी के अनुसार, आज दर्शकों के पास विभिन्न माध्यमों पर व्यापक स्तर की सामग्री उपलब्ध है, ऐसे में कहानीकारों के लिए उनका ध्यान बनाए रखना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हर कोई अपनी कहानी कहना चाहता है। लेकिन आज लोगों के पास बहुत सारे विकल्प हैं। जब हम बड़े हो रहे थे, तब शुक्रवार का दिन सबसे ज्यादा इंतजार वाला होता था। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि कौन-सी फिल्म आ रही है, जो भी फिल्म रिलीज होती थी, हम उसे देखने चले जाते थे। कुछ नया देखना अपने आप में एक अच्छी चीज होता था।’’

जोशी नौ साल तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘लोग अब सामग्री की अधिकता से ऊब चुके हैं। इसलिए वास्तव में लोगों को कुछ देखने के लिए तैयार करना बहुत मुश्किल है, क्योंकि उनमें अब उतनी उत्सुकता नहीं है। वे पूरे दिन अलग-अलग सामग्री देखते रहते हैं। इसलिए उनका ध्यान बनाए रखना बहुत चुनौतीपूर्ण है और यह बेहद जरूरी है कि हम प्रामाणिक बने रहें। इसके अलावा हमारे पास कोई और रास्ता नहीं है।’’

जोशी ने फिल्म उद्योग में मौलिकता की कमी पर चिंता जताते हुए फिल्म निर्माताओं के बीच ‘‘भेड़चाल की मानसिकता’’ की आलोचना की। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता अक्सर बॉक्स ऑफिस पर जो चल रहा होता है, उसके आधार पर एक जैसी कहानियों एवं विधाओं की ओर आकर्षित होते हैं।

प्रसार भारती के मौजूदा अध्यक्ष जोशी यहां ‘फिक्की फ्रेम्स’ कार्यक्रम से इतर बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कार्यक्रम में ‘द पावर ऑफ एन आइडिया: स्टोरीटेलिंग इन द एज ऑफ इनफिनिट कंटेंट’ सत्र में हिस्सा लिया।

भाषा तान्या नेत्रपाल

नेत्रपाल

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: आज दर्शकों को जोड़ने का एकमात्र तरीका प्रामाणिक कहानी कहना है : प्रसून जोशी

People also search for:Cinema Prasoon Joshi
शहर की खबरें

महाराष्ट्र

और भी पढ़ें ›
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm
आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

01 Oct 2026 | 8:33 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

01 Oct 2026 | 8:23 pm
युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

01 Oct 2026 | 8:04 pm
सामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश

सामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश

01 Oct 2026 | 8:04 pm
दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

01 Oct 2026 | 7:45 pm