बिहार के औरंगाबाद में एसयूवी की ट्रक से टक्कर में तीन लोगों की मौत, सात घायल
बिहार के औरंगाबाद में एसयूवी की ट्रक से टक्कर में तीन लोगों की मौत, सात घायल
औरंगाबाद, 26 फरवरी (भाषा) बिहार के औरंगाबाद जिले में बृहस्पतिवार को एक एसयूवी और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
हादसा दोपहर में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर देव मोड़ के निकट हुआ।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एसयूवी में कुल 10 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर झारखंड के धनबाद लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
उन्होंने बताया कि मृतकों में से दो की पहचान तेज नारायण गुप्ता और विकास कुमार चौहान के रूप में हुई है, जबकि तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
औरंगाबाद मुफस्सिल के थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया, “शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।”
उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
भाषा
राखी देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


