नागपुर, 13 जून (भाषा) महाराष्ट्र में नागपुर जिले के उमरेड जंगल में शनिवार को एक नाले में एक बाघ मृत पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मृत बाघ की उम्र पांच या छह साल थी।
नागपुर के उप वन संरक्षक (डीसीएफ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि यह बाघ दक्षिण उमरेड वन परिक्षेत्र के मौजा चनोड़ा में मृत पाया गया।
बयान में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, जंगल में एक नाले में एक वयस्क नर बाघ का शव पाया गया। इसमें कहा गया कि मृत बाघ के शरीर के सभी अंग सही-सलामत थे।
इसमें कहा गया है कि मौत की सही वजह का पता पोस्टमार्टम के बाद चलेगा।
भाषा शुभम सुरेश
सुरेश