टॉरेस ज्वैलरी धोखाधड़ी मामला: ईडी ने फरार यूक्रेनी आरोपी के खिलाफ प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू की
टॉरेस ज्वैलरी धोखाधड़ी मामला: ईडी ने फरार यूक्रेनी आरोपी के खिलाफ प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू की
मुंबई, 23 मार्च (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को करोड़ों रुपये के टॉरेस धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी एवं यूक्रेनी नागरिक ओलेना स्टोयन के खिलाफ प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके लिए एजेंसी ने विशेष पीएमएलए अदालत का रुख किया, ताकि आवश्यक दस्तावेजों का संकलन और सत्यापन कर एक डोज़ियर (फाइल) तैयार किया जा सके। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि ये दस्तावेज मोल्दोवा गणराज्य के अधिकारियों को भेजे जाएंगे, जहां स्टोयन के होने की खबर है, ताकि उसका प्रत्यर्पण किया जा सके। उन्होंने बताया कि अदालत ने जांच एजेंसी की याचिका पर विचार करते हुए प्रत्यर्पण दस्तावेज ईडी को सौंप दिए।
इससे पहले, विशेष अदालत ने इस मामले में कथित भूमिका के लिए तीन फरार यूक्रेनी नागरिकों समेत चार आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए थे, जिनमें स्टोयन भी शामिल हैं।
भाषा रंजन दिलीप
दिलीप

Facebook


