मुंबई, 22 जून (भाषा) महाराष्ट्र विधानसभा ने सोमवार को दिवंगत पार्श्व गायिकाओं आशा भोसले और सुमन कल्याणपुर को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सम्मान में कुछ पलों का मौन रखा।
विधानसभा सत्र के पहले दिन, अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने शोक प्रस्ताव पढ़ा, जिसके बाद सदन ने एक मिनट का मौन रखकर दोनों दिवंगत गायिकाओं को श्रद्धांजलि दी।
सदन ने इसके अलावा पूर्व सदस्यों अनंतराव थोपटे, विट्ठलराव धोते, बलिराम कोटकड़ पाटिल, कृष्णराव देशमुख, पटल्या मावस्कर, वसंतराव सूर्यवंशी, सुरेश कुमार जेठलिया, ऊषा देवी जगदाले और शंकुतला शर्मा के निधन पर भी शोक व्यक्त किया।
आठ दशकों से अधिक समय तक बॉलीवुड संगीत पर अपनी अमिट छाप छोड़ने वाली आशा भोसले (92) का 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। वहीं सुमन कल्याणपुर (89) का इस महीने की शुरुआत में उम्र संबंधी समस्याओं के चलते उनके आवास पर निधन हो गया।
भाषा रंजन मनीषा
मनीषा