नागपुर में विवाद के बाद दो फल विक्रेताओं की हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार

Ads

नागपुर में विवाद के बाद दो फल विक्रेताओं की हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 11:30 AM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 11:30 AM IST

नागपुर, 11 जून (भाषा) महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक विवाद के बाद तीन लोगों ने कथित तौर पर दो फल विक्रेताओं की हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात सक्करदरा पुलिस थाना क्षेत्र के गोंड मोहल्ले में हुई और बाद में तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।

सक्करदरा पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर इलाके के एक कॉलेज के पास बुधवार बाज़ार में बजरंग नगर के रहने वाले दो फल विक्रेताओं आदित्य उर्फ़ सोनू बोडवे (25) और दादू उर्फ़ आदित्य राहुलकर पर ईंट, पत्थर और धारदार हथियार से हमला किया। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी भी फलों का व्यवसाय करते हैं और उनका सोनू और दादू से धंधे को लेकर तनाव चल रहा था। बुधवार शाम को उनके बीच कहासुनी हो गई, जो जल्द ही हिंसक हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद, आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने विहिरगांव इलाके में उनकी मौजूदगी का पता लगाया और उन्हें हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान वैभव उर्फ ​​दादू प्रदीप राव डोंगरे (30), वेदांत उर्फ ​​डब्बा अजय डबीर (20) और अभिषेक उर्फ ​​तात्या उत्तम राउत (26) के तौर पर हुई है।

अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्हें सक्करदरा पुलिस को सौंप दिया गया और हत्या का मामला दर्ज किया गया।

भाषा तान्या वैभव

वैभव