चॉल का कुछ हिस्सा गिरने से दो लोग घायल

चॉल का कुछ हिस्सा गिरने से दो लोग घायल

चॉल का कुछ हिस्सा गिरने से दो लोग घायल
Modified Date: June 27, 2024 / 12:41 pm IST
Published Date: June 27, 2024 12:41 pm IST

ठाणे, 27 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बुधवार देर रात दो मंजिला चॉल की गैलरी का कुछ हिस्सा गिरने से दो लोग घायल हो गए। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) प्रमुख यासीन ताड़वी ने बताया कि यह घटना वागले एस्टेट के ज्ञानेश्वर नगर में रात करीब एक बजे हुई।

उन्होंने बताया, ‘‘विजय ढोके (27) और अनिकेत कांबले (24) गैलरी के नीचे थे तभी इस गैलरी का कुछ हिस्सा उनपर गिर गया। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए, उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार जारी है।’’

ताड़वी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय अग्निशमन विभाग की टीम और आरडीएमसी के सदस्यों ने मलबा हटाया।

उन्होंने कहा, ‘घटना में चॉल के दो कमरे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मकान खाली करा लिया गया और वहां रहने वाले लोगों को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है। गैलरी का शेष हिस्सा भी गिरा दिया गया है।’

भाषा यासिर शोभना

शोभना


लेखक के बारे में