पुणे की फैक्टरी में आग लगने से दो लोग मामूली रूप से घायल
पुणे की फैक्टरी में आग लगने से दो लोग मामूली रूप से घायल
पुणे, 17 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र में पुणे के वधु बुद्रुक इलाके में शनिवार को एक फैक्टरी में हुए विस्फोट में दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
एक अधिकारी ने बताया कि कुशन और फोम सामग्री बनाने वाली फैक्टरी में आग बुझाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां भेजी गई हैं और परिसर में कम से कम 50 से 55 गैस सिलेंडर थे।
उन्होंने कहा, “ ‘हमें अपराह्न 12:38 बजे लगभग 10 से 12 सिलेंडर फटने और बड़े पैमाने पर आग लगने की सूचना मिली। पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण से दमकल की पांच गाड़ियां और पुणे, शिरू और आलंदी नगर निकायों से एक-एक गाड़ी को आग बुझाने के लिए लगाया था।”
अधिकारी ने कहा, ‘आग में दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिसे जल्द ही बुझा लिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’
भाषा
नोमान दिलीप
दिलीप

Facebook


