मुंबई में मादक पदार्थ का सेवन करने से दो छात्रों की मौत: पुलिस ने आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाया

Ads

मुंबई में मादक पदार्थ का सेवन करने से दो छात्रों की मौत: पुलिस ने आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाया

  •  
  • Publish Date - April 15, 2026 / 10:17 PM IST,
    Updated On - April 15, 2026 / 10:17 PM IST

मुंबई, 15 अप्रैल (भाषा) मुंबई के गोरेगांव क्षेत्र में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान, मादक पदार्थ का कथित तौर पर अधिक मात्रा में सेवन करने के कारण एमबीए के दो विद्यार्थियों की हुई मौत से जुड़े मामले की शुरुआती जांच में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला का पता चला है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए छह विशेष टीमें गठित की हैं और अब तक 12 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। गोरेगांव एग्जिविशन सेंटर में शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, इसके अगले दिन एक प्रबंध संस्थान के एक छात्र और छात्रा की मौत हो गई थी।

वहीं, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए एक अन्य छात्र की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

वनराई थाने के एक अधिकारी के अनुसार, मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें कार्यक्रम का आयोजक और नशीले पदार्थ की आपूर्ति करने वाला एक संदिग्ध शामिल हैं।

भाषा

प्रचेता सुभाष

सुभाष