नागपुर, 16 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के तीसरे वर्ष के दो छात्रों की मोटरसाइकिल गड्ढे में गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
बुटीबोरी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार रात विश्वविद्यालय के पास वरांगा टोली इलाके में एक मोड़ पर उस समय हुई जब यवतमाल निवासी आर्यन रवींद्र सोनाटाक्के (19) और चंद्रपुर निवासी सक्षम विनोद बंसोड़ (20) एक पार्टी से लौट रहे थे।
अधिकारी ने कहा, ‘‘तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वह एक गड्ढे में जा गिरी। आर्यन और सक्षम को गंभीर चोटें आईं तथा कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। राहगीरों ने आज सुबह उनके शव देखे।’’
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
भाषा प्रचेता नेत्रपाल
नेत्रपाल