ठाणे, 16 अप्रैल (भाषा) ठाणे में बृहस्पतिवार को पेड़ गिरने की दो घटनाएं सामने आईं, जिनमें वाहनों, दुकानों और एक भोजनालय को नुकसान पहुंचा। हालांकि इन घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि पहली घटना मुंब्रा के बाबा पाटिल वाडी में पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई। यहां दो खड़ी ऑटो रिक्शा पर एक पेड़ गिर गया।
तडवी ने बताया, ‘दमकल कर्मियों ने गिरे हुए पेड़ को हटा दिया। एक अन्य घटना में पचपकड़ी इलाके में एक होटल के पास एक पेड़ गिर गया, जिससे होटल का शेड और दो आस-पास की दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों घटनाओं में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।’
भाषा
शुभम पवनेश
पवनेश